Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा ए ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा ए ग्रेड
मध्यप्रदेश
21-Oct-26
प्रदेश में छठवें स्थान पर, नगर निगम, पुलिस व जिला पंचायत छिन्दवाड़ा ए ग्रेड के साथ टॉप 05 में

छिन्दवाडा अपडेट

राज्य स्तर से 21 अक्टूबर 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह सितंबर 2026 की ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें इस बार छिंदवाड़ा जिला ए ग्रेड के साथ प्रदेश स्तर पर छठवें स्थान में शामिल रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा की गई सतत मॉनिटरिंग और जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप 85.44 प्रतिशत वेटेज स्कोर और ए ग्रेड के साथ प्रदेश में छठवें स्थान पर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है।

कलेक्टर श्री नारायन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्वयं नियमित समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा विभागवार शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों की प्रगति पर नजर रखी जाती है और लापरवाही पर कार्रवाई भी की जा रही है।

नगर निगम छिंदवाड़ा प्रदेश में प्रथम स्थान पर

सितंबर माह की रैंकिंग में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने 99.43 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान और पुलिस ने 87.53 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान तथा जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने 86 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ श्एश् ग्रेड के साथ 05वां स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार विभागवार ग्रेडिंग में इस बार छिन्दवाड़ा जिले के 30 विभाग 80 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में और 09 विभाग बी ग्रेड में शामिल हैं।

कलेक्टर श्री नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय , सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय सहित ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी को बधाई दी है और आगे इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सी और डी ग्रेड वाले विभागों को आगे कड़ी मेहनत करने और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है।

Share News On