Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लगातार दसवें वर्ष गोधूलि बेला में हुआ रावण दहन

लगातार दसवें वर्ष गोधूलि बेला में हुआ रावण दहन
धर्म
21-Oct-26

धूं धूं होकर जला रावण, भव्य हुई आतिशबाजी

दशहरा मैदान में एकत्रित हुए हजारों दर्शक, दिखा रोमांचक दृश्य

छिंदवाड़ा अपडेट

देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला में स्थान रखने की वाली छिंदवाड़ा की महारामलीला का समापन दशहरे के भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। श्रीराम लीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम की शुभारंभ मंगलाचरण एवं श्रीराम आरती के साथ हुआ जिसे मंडल के संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे लाला, अशोक चौरसिया, विजय आनंद दुबे, वीरेंद्र शुक्ल, संतोष जैन सरल एवं राजू माहोरे के मार्गदर्शन में समन्वित किया गया। 

मण्डल के मुख्य निर्देशक श्रांत चंदेल ने बताया कि रामलीला के प्रतीकात्मक लीला का प्रारंभ दशहरा मैदान में 5.45 पर हुआ। जिसमें सर्वप्रथम श्रीराम द्वारा कुंभकर्ण वध हुआ, कुंभकर्ण का बेहतरीन अभिनय अभिषेक मुदलियार ने किया और रजत पांडे ने श्रीराम का मर्यादित किरदार निभाया फिर लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध को दर्शाया गया जिसमें लक्ष्मण के रूप में आयुष शुक्ला और मेघनाद के रूप में उत्तम सोनी नज़र आए। हनुमान द्वारा मुष्टिका प्रहार पाकर रावण सकते में आ गया हनुमान का सशक्त अभिनय संतोष कुशवाह ने किया और रावण का जानदार किरदार निभाकर वरिष्ठ कलाकार जितेंद्र सोनी ने सभी की सराहना प्राप्त की। अंततः रावण वध किया गया जिसका कारक बने विभीषण के तौर पर मंडल के वरिष्ठ कलाकार नीरज चौरसिया दिखे।

उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी और मयंक चौरसिया ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत विवेक जी महाराज, कार्यक्रम की अध्यक्षता छिंदवाड़ा पांढुर्ना क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहके, नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना, गंगा प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ नेता विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, पूनमचंद साहू, डॉ मनन गोगिया सहित समस्त गणमान्य आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसमें प्रमुख रूप में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान किया गया।
कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ने कहा कि कार्यक्रम विधिवत समयानुसार संचालित हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल के तरुण जैन द्वारा किया गया। इसके बाद सांकेतिक लीला का मंचन किया गया जिसमें कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध की प्रतीकात्मक लीला खेली गई।

इस मुख्य आयोजन में संरक्षको एवं अतिथियों के अतिरिक्त मण्डल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत सचिव राजेंद्र आचार्य, उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी, ट्विंकल चरणागर, कुशल शुक्ला, मयंक चौरसिया, समन द्विवेदी, विक्कु विश्वकर्मा, शेखर शर्मा कोषाध्यक्ष सुभाष साहू, उपकोषाध्यक्ष आशु चौरसिया, कपिल गुप्ता, सावन जैन, दिवस दुबे, मीडिया प्रभारी ऋषभ स्थापक, राहुल द्विवेदी सहित समस्त सदस्य एवं कलाकार उपस्थित रहे।

ठीक 06.30 पर हो गया रावण दहन, प्रशासन रहा चुस्त

मंडल के प्रवक्ता ऋषभ स्थापक ने बताया कि समिति दस वर्षों से गौधूलि बेला में रावण दहन करते आ रही है। इस वर्ष भी रावण दहन का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें समिति ने ठीक 06.30 बजे रावण दहन करके अपने प्रण को कायम रखा। मंडल के उपाध्यक्ष समन द्विवेदी एवं प्रचार सचिव राहुल द्विवेदी के अनुसार पुलिस का सख्त पहरा तथा मेडिकल स्टाफ की चुस्ती से दशहरा का आयोजन सुरक्षित रूप से मनाया गया। इस दौरान छोटी बाजार रामलीला रंगमच से दशहरा मैदान तक विजय जुलूस में समिति के सभी सदस्य सम्मलित हुए। कोई भी अप्रिय घटना न हो उसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। 

इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी बनी आकर्षण का केंद्र

श्री रामलीला मंडल के उपाध्यक्ष ट्विंकल चरणागर एवं कुशल शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष आतिशबाजी का पूरा संग्रहण शिवाकाशी से किया गया। दशहरा मैदान में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलेट्रॉनिक आतिशबाजी की गई। जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। रावण दहन के बाद प्रारंभ हुई आतिशबाजी को देखने के लिए लोग उत्सुक भी नजर आए। 

लोगों ने घर बैठे भी देखा मुख्य समारोह

मंडल के सह निर्देशक मिंटू सराठे एवं विपुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि मंडल द्वारा सीधा प्रसारण की उचित व्यवस्था इस वर्ष भी की गई थी। लोगों ने घर से भी सोशल मीडिया, फ़ेसबुक, यूट्यूब एवं ग्लोबल टीवी के माध्यम से भी रामलीला रावण दहन का आनंद लिया। प्रसारण की बागडोर सूरज लालवानी, हर्ष सोनी, हर्ष सेठिया, हर्षित चौरसिया, सूरज श्रीवास एवं अनुज राजपूत  ने संभाली।

श्रीरामलीला मंडल ने सभी का आभार जताया

श्रीरामलीला मंडल के सचिव राजेंद्र आचार्य ने सभी का आभार मानते हुए कहा कि जिले के सुधी दर्शकों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने श्री रामलीला को समक्ष में एवं ऑनलाइन माध्यम से देखा। जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन और नगर निगम को धन्यवाद देते हुए आगे बताया कि प्रशासन के सहयोग के बिना इतना विशाल आयोजन इतनी सतर्कता और सुरक्षा के संभव नही हो पाता। इसके साथ ही लीला की जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सभी सहयोगी पत्रकारों का भी आभार सचिव राजेंद्र आचार्य द्वारा व्यक्त किया गया। अंततः तमाम दानादाताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि उनका सहयोग के हमारा संबल है। आयोजन से जुड़े हर छोटे से बड़े सहयोगी जिन्होंने अपनी सहभागिता दी है उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही राम भोग प्रभारी समन द्विवेदी ने समस्त राम भोग सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छोटी बाजार में खेली गई विस्तृत लीला

उपाध्यक्ष शेखर शर्मा एवं विक्कू विश्वकर्मा ने बताया कि दशहरा मैदान से वापसी के उपरांत रात्रि में अहिरावण वध, रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन किया गया। श्री राम राज्याभिषेक के साथ 138 वें वर्ष की श्रीरामलीला का समापन हुआ। व्यासपीठ प्रमुख अनिल सेठिया ने बताया कि रात्रिकालीन मंचन में व्यासपीठ द्वारा भजन की प्रस्तुतियां भी की गई।
Share News On