Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने भाजपा कार्यकर्ता की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

सांसद ने भाजपा कार्यकर्ता की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि
राजनीति
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम बाना खैरी में राकेश सोनी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पुष्पांजली अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे। 

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग छिंदवाड़ा के शासकीय कला पाठक दल के कलाकारों द्वारा नवरात्रि उत्सव में अष्टमी नवमी दशहरा में गरबा एवं अन्य कार्यक्रमों में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें फ्लेक्स बैनर के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान का प्रचार प्रसार किया गया जिसमें गरबा आयोजकों लोन संचालक ऑन दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया जिससे आयोजित कार्यक्रम स्थलों पर दर्शकों एवं श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने उपाय बताए गए एवं कार्यक्रमों में नशा करके ना आने हेतु प्रेरित किया गया
Share News On