पठरा दीप महायज्ञ में श्रद्धा और आस्था से ग्रामीणों ने लिया संकल्प
धर्म
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ग्राम पठरा में भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम के बीच बस्ती में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 150 ग्रामवासियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम पठरा के वरिष्ठ जनों के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी गोवर्धन माहोरे एवं जीतसिंह मासाब, रंजीत माहोरे, बबलू माहोरे, अनिल माहोरे रहे। दीपयज्ञ का विधिवत पूजन एवं कर्मकांड मनोज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं राजेन्द्र माहोरे द्वारा सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में विशेष उद्बोधन देते हुए हेमंत माहोरे ने कहा कि जीवन के मुख्य उद्देश्य, युग निर्माण योजना, व्यक्तित्व निर्माण एवं परिवार व समाज में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। गायत्री मंत्र की महत्ता एवं दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। दीपयज्ञ के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया तथा नित्य गायत्री मंत्र जप एवं सूर्य ध्यान करने का व्रत लिया। कार्यक्रम में पूरे गांव में उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।