Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

1 लाख 85 हजार परिवारों को कब मिलेंगे पक्के घर: उपाध्याय

1 लाख 85 हजार परिवारों को कब मिलेंगे पक्के घर: उपाध्याय
छिंदवाड़ा
23-May-26
ग्रामीण विकास विभाग के सर्वे में सामने आई पूरी सच्चाई

छिन्दवाड़ा

भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना का फूटा ढोल जब-तब पीटती रहती है लेकिन इस ढोल और भाजपा की पोल ग्रामीण विकास विभाग के सर्वे में सामने आ चुकी है। एक लाख से अधिक मकान निर्माण का दावा सिर्फ कागजों तक सीमित है। यह बात कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने ग्रामीण विकास विभाग के सर्वे में सामने आई सच्चाई पर व्यक्त किए।

श्री उपाध्याय ने मीडिया से कहा कि जिले में अभी भी 1 लाख 85 हजार लोगों को आवास की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति अभी तक नहीं हुई। जबकि शासकीय आंकड़ों और भाजपाई नेताओं के हिसाब से हर गरीब को पक्का घर मिल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार प्रश्न यह भी उठ रहा है कि 400 परिवारों को राशि भी जारी हो गई, लेकिन उन्होंने मकान का निर्माण नहीं कराया क्या यहां भी किसी प्रकार की धांधली है। हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग के सर्वे में यह बात सामने आई है कि छिन्दवाड़ा जिले में अब भी 1 लाख 85 हजार परिवार ऐसे हैं जो कच्चे मकानों में निवास कर रहे हैं।
Share News On