कमलनाथ ने प्रयासों से आईटीआई में छात्रावास सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत
छिंदवाड़ा
23-May-26
प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगी उत्तम दर्जे की वर्कशॉप और थ्योरी कक्ष
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ के सार्थक व सतत प्रयासों से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिन्दवाड़ा (आईटीआई) का कायाकल्प होगा। श्री नाथ के प्रयासों से आईटीआई छिन्दवाड़ा में 07 वर्कशॉप, 13 थ्योरी कक्ष, 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन का निर्माण, आईटीआई परिसर के भीतर मल्टीपरपस हाल 200 सीटों की क्षमता वाला बनकर तैयार होगा। इसके अतिरिक्त आईटीआई की पुरानी वर्कशॉप, थ्योरी कक्षाएं, प्रशासनिक भवन का विद्युतीकरण व मरम्मत कार्य होगा। परिसर के भीतर बाउंड्रीवाल, गेट, साइकिल स्टैंड एवं ड्रेनेज के मरम्मत कार्य हेतु क्रमशः राशि रु. 1183.87 लाख, 208.94 लाख, 328.15 लाख, 83.89 लाख की स्वीकृति शासन द्वारा जारी कर दी गई है।
कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार श्री नाथ की पहल से अध्ययनरत विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं व प्रशिक्षण हेतु उत्तम दर्जे की वर्कशॉप, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। वर्कशॉप, थ्योरी कक्ष, एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण, एक 200 सीटों की क्षमता वाला मल्टीपरपस हाल, आईटीआई पुराने वर्कशॉप, एवं थ्योरी कक्षाएं प्रशासनिक भवन के विद्युतीकरण, मरम्मत कार्य, एवं आईटीआई परिसर के बाउंड्रीवाल, गेट, साइकिल स्टैंड एवं ड्रेनेज की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने हेतु डॉ. गौतम टेटवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार मप्र शासन को पत्र लिखा था। पत्र के प्रत्युत्तर में संचालनालय कौशल विकास अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार अंतर्गत छिन्दवाड़ा विधानसभा में आईटीआई छिन्दवाड़ा में निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की जा चुकी है।