कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सड़क पर बैठे तब एसएडीओ खाद लेकर पहुंचे
राजनीति
07-Aug-26
चौरई डबल लॉक गोदाम के सामने कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने किया चक्का जाम

छिन्दवाड़ा
जिला मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, किसान भाइयों के हितों के दांवे कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ चौरई में किसान भाई खाद के लिए भटकने के बाद थक हारकर यूरिया की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए। किसानों और कांग्रेस का बढ़ता आक्रोश देख अधिकारी स्वयं खाद लेकर पहुंचे तब चक्का जाम समाप्त हुआ है।
चौरई में यूरिया वितरण में अनियमिताओं और कालाबाजारी के विरोध में चौरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में किसान भाई डबल लॉक गोदाम के सामने सड़क पर बैठे। करीब पौन घण्टे चले इस चक्का जाम के दौरान किसान भाइयों और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खाद दो अभी दो के नारे लगाए। किसान भाइयों और कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता देख कृषि विभाग के एसएडीओ स्वयं मौके पर पहुंचे और किसान भाइयों के बीच खाद का वितरण किया जब चक्का जाम समाप्त हुआ।दआयोजित चक्का जाम में चौरई ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, प्रेमेन्द्र बंटी साहू, अमित चौरसिया, गुरूराज, आनंद पटेल, हेमंत डेहरिया, चंचलेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।