गेंहू और चने के दामों में तेजी तो सोयाबीन में आई मंदी
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में बुधवार को गेंहू जहां न्यूनतम 1980 और उच्चतम 2966 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1501 न्यूनतम और 1906 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4750 और अधिकतम 5375 रूपए प्रति क्विंटल तो तुअर 6250-7700, चना 4300-5364, मसूर 5650 प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।