किसानों की मददद करने भाजपा किसान मोर्चा आगे आया
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
जिला एवं विधानसभा स्तर पर नियुक्त किए प्रभारी
छिंदवाड़ा
गेहूँ उपार्जन को सुचारू रूप से संपन्न कराने और किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए भाजपा ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गेहूँ उपार्जन एवं तुलाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रभारी के रूप में अलकेश साव तथा जिला सहप्रभारी के रूप में शैलेन्द्र रघुवंशी को नियुक्त किया है।

इसी क्रम में विभिन्न विधानसभाओं के लिए भी प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:-
छिंदवाड़ा विधानसभा: प्रभारी - प्रदीप चौधरी, सहप्रभारी - चित्रेश बारसकर
चौरई विधानसभा: प्रभारी - रामसिंह पटेल, सहप्रभारी - मोहन वर्मा
परासिया विधानसभा: प्रभारी - अश्विनी यदुवंशी, सहप्रभारी - इन्द्रपाल साहू
जुन्नारदेव विधानसभा: प्रभारी - सिपतराम यदुवंशी, सहप्रभारी - भागलाल यदुवंशी
अमरवाड़ा विधानसभा: प्रभारी - मुकेश यादव, सहप्रभारी - सालकराम कुड़ोपा
श्री पटेल ने बताया कि 15 अप्रैल से छिंदवाड़ा जिले में गेहूँ उपार्जन शुरू हो जाएगा। इस बार सरकार द्वारा किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि किसान अपना गेहूँ उपार्जन केंद्रों पर ही बेचें और छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए।
जिले में कुल 84 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर भी अलग-अलग प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं, जो केंद्र पर उपस्थित रहकर किसानों की हर तरह की मदद करेंगे, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे तथा उपार्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपना गेहूँ निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर समय पर लेकर आएं और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।