भाजपा का 30 मंडलें में संपन्न हुआ प्रशिक्षण महाअभियान
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
छिंदवाड़ा
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विजय झांझरी, गजानन पंचेश्वर की विशेष उपस्थिति में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक सभी 30 मंडलों के संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में 8 विषय सत्र वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, हमारी कार्यपद्धति, कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि, बूथ प्रबंधन, केन्द्र सरकार की योजनाएं, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं सोशल मीडिया, एआई, नमों एप, सरल एप विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम के पूर्व जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सुरेश पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कमल धूत पूर्व साड़ा अध्यक्ष पचमढ़ी, संजय लिडवानी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मुकेश सराठे जिला उपाध्यक्ष, संजीव मालानी पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सिवनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश रजक, प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कमलेश उइके, विजय पांडे, सहसंयोजक ठाकुर प्रियवर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, योगेन्द्र राणा, अजय सक्सेना, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकरलाल पाटकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनेष श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पूर्व जिला मंत्री अरूण चंदेल, सुखनंदन जावरे, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश बैस, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, सोशल मीडिया के अर्पण मैद, पियुष बत्रा ने संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिए । प्रशिक्षण वर्ग में मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी, बीएलए 2, बूथ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ ।