नीमा सदस्यों ने वृद्धाश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
08-Apr-26
स्थापना दिवस पर दवाइयों और फलों का किया वितरण
छिंदवाड़ा।
नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे नीम सप्ताह के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा स्थित गोधूलि वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच निरूशुल्क की गई। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां, चिकित्सकीय परामर्श एवं फल वितरित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर नीमा छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ. अरविंद रावत, प्रदेश सह सचिव डॉ. मयंक कुमार साहू सहित डॉ. दिलीप खरे, डॉ. कमलेश सोनारे, डॉ. नितिन पवार, डॉ. हरीश सतनामी एवं डॉ. भूषण खुलगे द्वारा सेवा भाव से वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।