43 लाख की राशि से ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड में हो रहा ग्रॉस फील्ड का कार्य
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
ईमलीखेड़ा और इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भी जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा लगातार खेल गतिविधियों का संचालन किया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ियों को और भी बेहतर खेल सुविधाओं के उद्देश्य से सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के खिलाड़ियों को इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों की सौगात दिलाई है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से स्वीकृत 10 करोड़ 24 लाख 41 हजार की राशि से छिंदवाड़ा में खेल परिसरों का विकास हो सकेंगा। सांसद के प्रयासों से ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड छिन्दवाड़ा में 43 लाख की लागत से होने वाले ग्रॉस फील्ड का कार्य प्रारंभ भी हो गया है।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के विशेष प्रयासों से इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों के लिए 10 करोड़ 24 लाख 41 हजार की सौगात दिलाई है। उक्त राशि से अब खेल परिसरों में खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सांसद के प्रयासों से ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड छिन्दवाड़ा में 43 लाख की लागत से ग्रॉस फील्ड का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब जल्द ही यहां पर फुटबॉल खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।उन्होंने बताया कि ईमलीखेड़ा और इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।
इन खेल परिसरों के लिए स्वीकृत हुई राशि
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के खिलाड़ियों को इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों की सौगात दिलाई है। जिसके तहत इमलीखेड़ा में 20 एकड़ आवंटित भूमि में 7 करोड़ 86 लाख की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य होगे। इन्दिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में टेबल टेनिस हॉल के उन्नयन के लिए 47 लाख और इन्दिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम के उन्नयन के लिए 87 लाख मिले है। इन्दिरा गांधी किक्रेट स्टेडियम में ही 35 लाख 41 हजार की राशि से इनडोर जिम का निर्माण किया जायेगा। ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि मिली है इससे बैडमिंटन हॉल में शेष बचे हुए दो नग टेराफ्लेक्स(बेडमिंटन कोर्ट) लग सकेंगे, वही ओलम्पिक स्टेडियम में ही 43 लाख की लागत से ग्रॉस फील्ड का निर्माण हो सकेगा।
दो फेजों में होगा निर्माण कार्य
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि ईमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ भूमि में 7 करोड़ 86 लाख की राशि से एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। जिसके प्रथम फेज में एप्रोच रोड, प्रशासनिक भवन सहित इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बैडमिंटन, मल्टीपर्पज हॉल, योगा हॉल, टेबल टेनिस हॉल, फिटनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं द्वितीय फेज में 400 मी सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल, स्विमिंग पूल, कबड्डी कोट, खो-खो कोट, वॉलीबाल कोट, सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।