Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भानादेही के ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के उपाए

भानादेही के ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के उपाए
छिंदवाड़ा
01-May-26
छिंदवाड़ा

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंर्तगत जागरूकता कार्यक्रम अपूर्वा फाऊंडेशन द्वारा ग्राम भानादेही में किया गया। इस अवसर पर अपूर्वा फाऊंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी मे जल का स्तर गिर जाने की वजह से पीने योग्य पानी की कमी हो जाती है। प्राकृतिक जल का संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने जल संरक्षण के कई उपाए बताए। 

परामर्शदाता श्यामल राव ने कहा की प्रकृति के संतुलन को बचाए रखने के लिए हमें पेड़, मिट्टी, जीव जंतुओं का संरक्षण करना होगा। उसी तरह मनुष्य के जीवन जीने के लिए पानी का संरक्षण भी आवश्यक है। प्रस्फूटन समिति की अध्यक्ष स्वेता चंद्रवंशी ने कहा की यदि हम जल को अभी से रोककर रखेंगे तो आने वाले समय में संकट से बच पाएंगे। इसके लिए हम गांव का पानी गांव में की परिकल्पना को साकार करना होगा। कार्यक्रम उपरांत जल संरक्षण नारे के पोस्टर,  आंगनवाड़ी भवन, मंदिर परिसर, भानादेही के सार्वजनिक क्षेत्रों एवं आंगनवाड़ी भवन, शासकीय विद्यालय अतरवाड़ा में लगाये गये। आयोजन में ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति  भानादेही एवं ग्रामीण महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
Share News On