Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ई-विकास प्रणाली में फसल अनुसार सरल व वैज्ञानिक विकल्प उपलब्ध: शैलेन्द्र रघुवंशी

ई-विकास प्रणाली में फसल अनुसार सरल व वैज्ञानिक विकल्प उपलब्ध: शैलेन्द्र रघुवंशी
कृषि जगत
01-May-26
छिंदवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ‘बबलू पटेल’ ने जिले के किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत मक्का एवं अरहर फसल के लिए उर्वरकों के स्पष्ट, सरल और वैज्ञानिक विकल्प उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब किसान अपनी भूमि के अनुसार चाहे 1 हेक्टेयर हो या 1 एकड़ आसानी से उपयुक्त खाद का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को अनावश्यक भ्रम से बचाना तथा संतुलित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना है, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

श्री रघुवंशी ने बताया कि किसान अपनी मिट्टी की गुणवत्ता, फसल की आवश्यकता एवं उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इन विकल्पों में से उपयुक्त चयन कर सकते हैं। इससे न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहेगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे समय रहते ई-विकास पोर्टल पर खाद की बुकिंग सुनिश्चित करें तथा दिए गए विकल्पों का ध्यानपूर्वक चयन करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी किसान को विकल्प चयन में कोई परेशानी आती है, तो वे अपने नजदीकी कृषि विभाग, सहकारी समिति या अधिकृत केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। श्री रघुवंशी ने कहा सही समय पर सही खाद का चयन ही बेहतर पैदावार की कुंजी है। जागरूक किसान ही समृद्ध किसान बनता है।
Share News On