Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्टोनो ग्राफर रोहित वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

स्टोनो ग्राफर रोहित वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
छिंदवाड़ा
01-May-26
छिंदवाड़ा

जल संसाधन विभाग में स्टेनो ग्राफर पद पर पदस्थ मोहित वर्मा अपनी 42 वर्ष  की  सेवा पूर्ण कर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुये। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कुमकुम कौरव पटेल द्वारा वरिष्ठ कार्यालय जल संसाधन विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समस्त कर्मचारी एवं मध्य प्रदेश वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष किशोर साहू उपस्थित थे। मोहित वर्मा को शासन द्वारा 42 वर्ष की सेवा पूर्ण करने उपरांत सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई एवं शाल, श्रीफल व सूटकेस भेेंट किया । उनका कार्यकाल बहुत ही अभूत पूर्ण रहा उन्होंने अपने अनुभव साझा किये। 

इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कुमकुम कौरव पटेल व मोहित वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सचिंद्र फिल्म ऑन दादा राव, विनीत राव, विजय वर्मा, राकेश मस्तकार, विनीत राव, संजय पवार, गोल्डी भाई, श्रीमती डाली मैडम, शशि मैडम, दीपक श्रीवास्तव, रवि बेस, अतुल, शशि मैडम आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
Share News On