Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने कहा कमलनाथ सीएम और केन्द्रीय मंत्री रहते क्यों नहीं बना पाए पावर प्लांट?

सांसद ने कहा कमलनाथ सीएम और केन्द्रीय मंत्री रहते क्यों नहीं बना पाए पावर प्लांट?
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
अब न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर श्रेय लेने का प्रयास कर रहे कमलनाथ

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार में कई सालों तक केन्द्रीय मंत्री रहते हुए कमलनाथ सिंगोड़ी के चौसरा में पावर प्लांट नहीं बना सके। अब जब केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से पावर प्लांट बनने की उम्मीद जागी है तो उसका श्रेय लेने के लिए कमलनाथ प्रयास कर रहे है। उन्होंने हमेशा ही छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की जनता को ठगने और छलने का प्रयास किया है, यह कहना है सांसद बंटी विवेक साहू का।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, जिनके सहयोग से ही छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में 45 सालों से लंबित करोड़ों के विकास कार्य निरंतर स्वीकृत किए जाकर प्रारंभ किए जा रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सांसद बनने के चंद महिनों बाद ही पावर प्लांट बनाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए थे। दिल्ली प्रवास के दौरान इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रियों से चर्चा और पत्राचार शुरू हो गए थे। इस संबंध में 23 नबंवर 2024 को अडानी गु्रप के एमडी गौतम अडानी को पत्र लिखते हुए पावर प्लांट शुरू करने को लेकर वार्तालाप शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भी मुलाकात करते हुए पावर प्लांट शुरू करने का निवेदन किया गया था। इसी के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इन्वेस्टर सम्मिट और इंडस्ट्रियल कांक्लेव के दौरान अडानी गु्रप के एमडी गौतम अडानी से पावर प्लांट शुरू करने को लेकर वार्ता हुई थी। लगातार की जा रही वार्तालाप के बाद ही मंत्री मंडल की बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव रखा गया। सांसद श्री साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से ही न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू हो सकेगा।

लगातार श्रेय लेने का प्रयास कर रहे कमलनाथ

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि दुबई में बैठे कमलनाथ छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में वर्षाे बाद स्वीकृत होने वाले विकास कार्याे को लेकर श्रेय लेने का नाकाम प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रहते दोनों जिले विकास से कोसों दूर थे। जब भी कोई विकास कार्य स्वीकृत होते है तो कमलनाथ दुबई में बैठे ही बैठे पत्र और खबरें जारी कर देते है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि दोनों जिलों में पिछले 45 वर्षाे में जो विकास कार्य नहीं हो सके थे वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सहयोग से मात्र दो वर्षाे में ही स्वीकृत होकर शुरू भी किए जा चुके है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार अपने जनादेश को जाता देख शेख कमलनाथ झूठ बोलते हुए झूठे पत्र और खबरें जारी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन अब जनता उनके झूठ और फरेब को अच्छी तरह जान चुकी है। शेख कमलनाथ ने लोगों को गुमराह करने के लिए कई बार झूठे भूमिपूजन का सहारा भी लिया, लेकिन जनता ने उनके झूठ और फरेब को जानते हुए उन्हें नकार दिया। अब जनता उनके झूठ और फरेब में नहीं फंसने वाली है।
Share News On