Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सांसद कार्यालय में प्रमाण पत्र और पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे, जिसमें दोनों जिलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए जिले एवं प्रदेश की प्रवीण्य सूची मे अपना नाम दर्ज किया था।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दीपाली सोनी, प्ररेणा रघुवंशी, मेघा बिंगने, पायल कड़वे, कुमकुम अहिरवार और 10वीं में प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निकिता फरकासे, अक्षरा ओक्टे, आभा शर्मा, मोहित मुलमुले, प्रज्ञा माहोरे, हर्षदा विरखरे, अभिषेक बोबड़े, आदर्श मानेराव, गार्गी पराडकर, निशांत वानखड़े, तन्मय शिरके, पार्थ साहू एवं सानिया सूर्यवंशी को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Share News On