होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन ने लू से बचने किया दवाईयों का वितरण
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
पुलिस विभाग, सब्जी, फल व्यापारियों और निगम कर्मचारियों को दी राहत
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा बढ़ते तापमान को देखकर आयोजन स्थल सहित पुलिस विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सब्जी तथा फलों के व्यापारी, वृद्ध आश्रम, नगर निगम के कर्मचारी तथा बच्चों के आश्रम में लू से बचाव के लिए दवाइयां वितरित किया गया।

होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सपना साहू ने बताया कि पुलिस विभाग दिन रात लोगों की सेवा करते हैं, महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी निरंतर बिना किसी अवकाश के मानव सेवा में जुटे रहते हैं। इसलिए थाना कोतवाली, देहात थाना, यातायात थाना, कुंडीपुरा थाना, महिला थाना के सभी पुलिस कर्मचारियों को लू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गई, साथ ही आधार फाउंडेशन मैं दिव्यांग बच्चों तथा उनके केयरटेकर, रोड पर सब्जी तथा फल बेचने वाले विक्रेता जो की दिन भर धूप में खड़े होकर सब्जी तथा फल बेचते हैं उन्हें भी प्रतिरोध होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गई।
डॉक्टर सपना साहू ने बताया कि होम्योपैथिक दवाइयां बिल्कुल सुरक्षित हैं, इनका पहले से ही सेवन कर लेने से तो लू के प्रकोप से बचा जा सकता है, इसे हर उम्र के व्यक्ति बच्चे युवा वर्ग तथा बुजुर्ग ले सकते हैं। यह दवाइयां जिला अस्पताल तथा होम्योपैथिक डॉक्टर के क्लीनिक से भी प्राप्त कर सकते ह। इस जन सेवा के कार्य में डॉक्टर दिलीप खरे ,डॉक्टर संगीता घोष ,डॉ अंजू मौर्य ,डॉक्टर अलका सुनेजा, डॉक्टर पसीने ,डॉक्टर रितेश राय, डॉक्टर समीर तिवारी ,डॉ मानव मित्रस ,डॉक्टर जयंत राय ,डॉक्टर साक्षी अगरवाल ,डॉक्टर नीलोफर मंसूरी, डॉक्टर शिप्रा गुप्ता ,डॉ संदेश जैन डॉक्टर राजू सिंह ,डॉ रवीना, डॉक्टर संदीप ,डॉ चेतन, डॉक्टर सचिन खंडार इत्यादि उपस्थित थे।
यह दवाइयां छिंदवाड़ा ,परासिया जुन्नारदेव , बड़कुही तथा पांढुर्ना के सभी पुलिस कर्मियों को भी वितरित की गई। लगभग 3200 लोगों को लू के बचाव की दवाइयां वितरित की गई। साथ ही होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन में आधार फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों पर एक विशेष रिसर्च टीम तैयार की तथा उनके मानसिक विकास के इलाज में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।