Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रशासन को चेतावनी, गरीबों से रोजगार छीनना बंद करे

प्रशासन को चेतावनी, गरीबों से रोजगार छीनना बंद करे
छिंदवाड़ा
24-Jun-25
फुटपाथ व्यापारियों के समर्थन में आई गुलाबी गैंग
धन्नासेठों के अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग

छिंदवाड़ा

शहर को अतिक्रमण के मकड़जाल से निकालने के लिए चलाई गई नगर प्रशासन की मुहिम का अब विरोध होने लगा है। यहां तक कि प्रशासन को खुली चेतावनी दी गई है कि हटाना है तो सबसे पहले धन्ना सेठों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों पर कार्रवाई करना बंद करें।
मंगलवार को नगर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम का गुलाबी गैंग ने विरोध किया। गुलाबी गैंग की कंमाडर पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि प्रशासन को फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले गरीब, बेरोगार शांति पूर्वक रोजगार करते नहीं देखे जाते, इसलिये उन्हे अतिक्रमण के नाम पर पुलिस का सहारा लेकर बार-बार हटा दिया जाता है । गुलाबी गैंग कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम कमिश्नर जो कि इन अतिक्रमणकारियों को हटाने की मुहिम चलाये हैं, उनका स्वयं का बंगला ही अतिक्रमण में बना हुआ है, इसे क्यों नहीं हटाया जाता। यदि शहर में अतिक्रमण हटाना है तो आज भी ऐसे स्थान हैं, जहॉ धन्नासेठों ने अतिक्रमण किया है, अगर वास्तव में प्रशासन शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना चाहता है तो सभी के साथ एक सा व्यवहार करे । व्यवस्थापन के पहले अब शहर की कोई दुकानें नहीं हटेगी, इसके लिये गुलाबी गैंग मोर्च के लिये तैयार है ।  इन गरीबों को हटाया जाता है तो गुलाबी गैंग खुलकर इसका विरोध करेगी जिससे होने वाली अनहोनी के लिये स्वयं प्रशासन जबावदार होगा ।
Share News On