आप ने वीरेन्द्र विश्वकर्मा को बनाया जिला प्रभारी
छिंदवाड़ा
24-Jun-25
छिंदवाड़ा
गुजरात, पंजाब और दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भी अपनी जमीन तलाश रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए गए थे हालांकि किसी भी प्रत्याशी को सफलता प्राप्त नहीं हुई। हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत से उत्साहित आप पार्टी ने फिर से एक बार मध्यप्रदेश में ध्यान देना शुरू किया है। इसी कड़ी में प्रदेश मंे कार्यकारिणी का गठन करते हुये जिला प्रभारियों सहित समस्त प्रकोष्ठों को विस्तारित, संगठित व संचालित करने हेतु जिलेवार नियुक्ति प्रदान की गई है । जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र विश्वकर्मा को छिंदवाड़ा जिला प्रभारी बनाया गया है । श्री विश्वकर्मा की जिला प्रभारी के पद पर नियुक्ति होने पर जिला अध्यक्ष राजू पाण्डे, वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, दीपक पवार एवं सतीश राजपूत रफीक खां सूरज मौर्य अरुण चोरे रसीद खान राहुल गढ़ेवाल सहित ने उन्हे बधाई प्रेषित की ।