हर्रई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए निकली भर्ती
छिंदवाड़ा
24-Jun-25
ऑनलाईन आवेदन ही किए जाएंगे स्वीकार
छिंदवाड़ा
आदिवासी अंचल हर्रई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी परियोजना हर्रई श्री रत्नेश कुमार वैद्य ने बताया कि परियोजना हर्रई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 पद व आंगनवाड़ी सहायिका के 31 पद रिक्त है। रिक्त पदों के लिये आवेदन एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से किये जायेंगे। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 04 जुलाई 2025 एवं अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन में संशोधन किये जाने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के लिये केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिन ग्रामों में पद रिक्त है, संबंधित ग्राम की महिला आवेदिकाओं से अपील की गई है कि रिक्त पद हेतु अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन किये जायें।