महिला कांग्रेस सेवादल में वार्ड पदाधिकारी नियुक्त
राजनीति
12-Sep-26
छिन्दवाड़ा

मध्य उपब्लॉक के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 28 के लिए शोएबा अंसारी को वार्ड अध्यक्ष, अनुपमा यादव को उपाध्यक्ष एवं ताहिरा बेगम को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 9 में रूपवती उइके को वार्ड अध्यक्ष, कविता उइके को उपाध्यक्ष एवं अंजना विश्वकर्मा को नगर सचिव बनाया गया।
जिला उपाध्यक्ष सिंधु यादव ने कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने तथा कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस सेवादल से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सालिका सरयाम ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव रश्मि धुर्वे, पूर्व उपब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता उइके, फरीदा खान, मानके कपाटे, रुखसाना अली, रेहाना खान, फिरोजा खान, नसीमा खान एवं सरफुन निसा सहित महिला कांग्रेस सेवादल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।