कांग्रेस सेवादल ने मंदिर परिसरों में चलाया स्वच्छता अभियान
राजनीति
12-Sep-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में शनिवार को शहर के अनगढ़ हनुमान मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर एवं नगर पालिक निगम के शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए अभियान में सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले सहित कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में फैली गंदगी और कचरे को हटाकर स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में श्रमदान किया। कांग्रेस सेवादल लगातार ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने कहा कि सेवादल का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर शहर के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को षष्ठी माता मंदिर परिसर और मोहन नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कांग्रेस सेवादल के साथ नगर, महिला एवं यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। शनिवार को स्वच्छता अभियान के मौके पर पंचम अमरोदे, रवि खेलवाड़ी, मनोज पांडे, आशीष पाल, संजय विश्वकर्मा, सुरेश भावे, विक्रम वंदेवार, विजय झाड़े, सुनील कंटक, गजेन्द्र इंदोरकर, निशा गोहिया सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।