Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार छिंदवाड़ा आए

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार छिंदवाड़ा आए
राजनीति
12-Sep-26
भाजपा संगठन को मजबूती देने पर मंथन, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचे

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार एवं प्रदेश मंत्री जगदीश का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के बीच संगठनात्मक विषयों एवं समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ बावरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा सिवनी जिला प्रभारी मनोज चौरे सहित मनोज मंडराह, ब्रज नगवंशी, आयुष चौरसिया, अक्षत शर्मा, प्रकाश बुनकर, अशोक बिझाड़े  सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On