किसान मोर्चा ने पगारा में किया किसानों से संवाद
राजनीति
12-Sep-26
छिंदवाड़ा/परासिया

भाजपा किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत परासिया क्षेत्र के ग्राम पगारा में वृक्षारोपण एवं किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान भाइयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधारोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजनाओं सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय किसानों को कर्ज के कारण कुर्की जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जबकि भाजपा सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को जिला भाजपा महामंत्री विजय पांडे, कमलेश ऊईके एवं संभागीय कार्यालय प्रभारी भरत घई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव जैन ने किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री सत्यनारायण चोरिया, इंद्रपाल साहू, उपाध्यक्ष राजू पवार, भागलाल यदुवंशी, मुकेश यादव, परसादी पटेल, जिला मंत्री चंपालाल सूर्यवंशी, कृपाल लांबा, करण यदुवंशी, मुकेश पटेल, पंकज दुबे, मस्तराम पटेल, कलीराम नरे, अजय सूर्यवंशी, सतीश राय, गगन साहू, दुबेराम यदुवंशी, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, जिप सदस्य अरुण यदुवंशी, रूपेंद्र डेहरिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधु उपस्थित रहे।