Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्व. लोकेश डेहरिया के परिवार को भाजपा ने दी 1 लाख की आर्थिक सहायता

स्व. लोकेश डेहरिया के परिवार को भाजपा ने दी 1 लाख की आर्थिक सहायता
राजनीति
12-Sep-26
इसके पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी 5 लाख की सहायता राशि दी

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेश डहरिया के आकस्मिक निधन के उपरांत शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार जी भोपाल से छिंदवाड़ा स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। श्री परमार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से दूरभाष पर चर्चा कर दिवंगत नेता के परिवार को पार्टी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करवाई और चेक परिजनों को सौंपी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छिंदवाड़ा प्रवास मै प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने भी परिजनों से भेंट कर 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की थी।

परिवारजनों से भेंट एवं संबल प्रदान करने के दौरान अ.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार जी के साथ प्रदेश मंत्री सौरभ ताराचंद बावरिया, प्रदेश मंत्री डॉ. जगदीश चौहान, मनोज मंडराह, मनोज चौरे, सिद्धांत थनेसर,अशोक विंजरे, कृपा शंकर सूर्यवंशी, दिनेश डेहरिया, बृज नागवंशी, आयुष चौरसिया, अक्षत शर्मा, प्रकाश बुनकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On