Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मेधावी छात्रा प्रेरणा रघुवंशी का वार्ड पार्षद लोकेश डेहरिया ने किया सम्मान

मेधावी छात्रा प्रेरणा रघुवंशी का वार्ड पार्षद लोकेश डेहरिया ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
छिंदवाड़ा। 

प्रियदर्शिनी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद लोकेश डेहरिया द्वारा सनरेज़  हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा की होनहार छात्रा कुमारी प्रेरणा रघुवंशी को सम्मानित किया गया।

कुमारी प्रेरणा रघुवंशी ने मध्यप्रदेश बोर्ड की मेरिट सूची में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पार्षद लोकेश डेहरिया ने छात्रा के निवास पहुंचकर उसे पुष्पमाला एवं सम्मान स्वरूप भेंट देकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही छात्रा के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को नई दिशा दे रही हैं।

श्री डेहरिया ने कहा कि कुमारी प्रेरणा की यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यालय परिवार को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा की मेहनत का यह परिणाम है। इस अवसर पर परिजनों एवं शाला परिवार ने पार्षद श्री डेहरिया का आभार व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share News On