Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

श्री पातालेश्वर धाम में करिये 10 फिट ऊंचे हिम शिवलिंग के दर्शन, होगा 24 वां फलाहारी भंडारा

 श्री पातालेश्वर धाम में करिये 10 फिट ऊंचे हिम शिवलिंग के दर्शन, होगा 24 वां फलाहारी भंडारा
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
छिंदवाड़ा 

नागा साधुओं की तपोस्थली श्री पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व  में नर सेवा ही नारायण सेवा में समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल (श्री अमरनाथ यात्रा ) के द्वारा जिले का सबसे बड़ा फलाहारी भंडारा लगातार 24 वर्षों से परम्पराओं का निर्वाह करते हुए विशाल फलाहारी भंडारा लगाया जा रहा है। 

 मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया, राकेश साहू ने बताया भंडारे में 10 फिट ऊंचे हिम शिवलिंग का निर्माण मंडल सेवादार चैतन्य सोनी टिंकू के द्वारा 1500 किलो बर्फ से दर्शनार्थ हेतु बनाया जाएगा  प्रातः 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का वितरण किया जाएगा जिसमें इस वर्ष साबुदाने की खिचड़ी, नमकीन छाछ, साबुदाने की खीर,चाय,निर्मल जल का वितरण होगा प्रतिवर्ष जनसहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें लगभग 150000 श्रद्धालुओं की सेवा के लिए फलाहारी व्यंजनों  का वितरण होगा।

 मंडल का मुख्य उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है साथ ही भंडारा स्थल से श्री बड़ी माता मंदिर को मंदिर निर्माण हेतु 111111 रुपए की भेंट मंडल सेवादारों की उपस्थिति में प्रदान की जायेगी।  मंडल सेवादार सर्व  संतोष गुप्ता, सुधाकर राव सावले, जयप्रकाश गुप्ता,प्रवीण बक्षी,नरेश चौरसिया,कुंदन मिगलानी,आनंद चौरसिया, कैलाश श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया, निलेश साहू,रविन्द्र सोनी, बब्बी ठाकुर,घनश्याम राजपूत,चैतन्य सोनी,राजेश्वर समरिया,हीरालाल साहू,अमन अम्बाडकर,अजय गुप्ता,आदित्य पाठक, दत्तात्रेय बक्षी,मुरलीधर यादव,सुधीर पाठक,अभय पांडे,राहुल गुप्ता,जगदीश उईके,हिमांशु गुप्ता, मनोज सुनेजा सहित अन्य सेवादारों ने भंडारे में उपस्थिति, कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।