Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सवा तीन लाख का गेहूं चुराने वाले दो आरोपी माल सहित गिरफ्तार

सवा तीन लाख का गेहूं चुराने वाले दो आरोपी माल सहित गिरफ्तार
क्राइम
14-Feb-26
छिंदवाड़ा

 कृष्णा वेयर हाउस के सुपरवाईजर प्रार्थी मोहम्मद एनुल अंसारी पिता अब्दुल हबीब अंसारी निवासी सुकलूढाना ने  03 फ़रवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा कृष्णा वेयर हाउस से 123 क्विटंल गेहूँ कीमत लगभग 3 लाख 33 हजार रूपये चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी । थाना कुण्डीपुरा में धारा 331(4), 305(a)  BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। एसपी अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी उप.निरी.महेन्द्र भगत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की। टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर घटना स्थल के आस-पास के सभी सी. सी. टी. व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना स्थल का  PSTN डाटा का विश्लेषण कर संदेहियों से पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। 

आरोपी संतलाल भलावी एवं दीपक परतेती से पूछताछ उपरान्त चोरी गया मशरूका-205 गेहूँ की बोरी कीमती लगभग- 333000/- रूपये की बरामद की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। चोरों को पकड़ने में महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, विनोद राजपूत, मुरलीमनोहर , आरक्षक- जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकड़े, गजानंद मर्रापे , सायबर सेल के नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर की विशेष भूमिका रही ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।