Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भोलेनाथ–माँ पार्वती के दिव्य विवाह के लिए सज गया मोक्ष धाम महाकाल मंदिर

भोलेनाथ–माँ पार्वती के दिव्य विवाह के लिए सज गया मोक्ष धाम महाकाल मंदिर
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
 छिंदवाड़ा

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर श्री महाकाल मोक्षधाम मंदिर में भोलेनाथ एवं माँ पार्वती का भव्य विवाहोत्सव श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को पुष्प सज्जा और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया, जहाँ श्रद्धालु दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

रात्रि में महाअभिषेक, पूजन-पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा। प्रातः 5 बजे से विशाल भंडारे में चाय, साबूदाना, फल एवं हलवा प्रसादी वितरित की जाएगी। श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर दर्शन लाभ लेने की अपील की गई है।```
Share News On