Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सिंधु भवन में भव्य रूप से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

सिंधु भवन में भव्य रूप से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस
छिंदवाड़ा
15-Feb-26
छिंदवाड़ा 

सिंधु भवन में बापू आशाराम के साधकों द्वारा में ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष डॉ कृष्ण हरजानी  उपस्थित रहे।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया, जिससे पूरा परिसर भक्ति और वात्सल्य के रस में सराबोर हो गया।पाश्चात्य संस्कृति के बीच भारतीय संस्कारों की गूंज। 
उपस्थित बच्चों और उनके माता पिता को संबोधित करते हुए डॉ कृष्ण हरजानी ने कहा, “मातृ-पितृ पूजन हमारी समृद्ध संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच हम अपनी जड़ों को भूल रहे थे, लेकिन संत आशाराम बापू से शुरू हुआ यह अभियान आज पूरे देश में एक संस्कार के रूप में स्थापित हो चुका है।”

उन्होंने आगे कहा कि बापू से मेरा पुराना नाता रहा है, मैने 1990 में उनके आगमन पर बहुत ही करीब से दर्शन प्राप्त किए थे। गीता ज्ञान सत्संग में पूरा छिंदवाड़ा मानो सत्संग मय हो गया था। डॉ हरजानी द्वारा अपने साथियों के साथ मौजूद बुजुर्गों का भी पूजन किया और उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनके चरण वंदना की, तो वहां मौजूद सब लोग  भाव-विभोर हो गए। बच्चों ने भजनों पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मानसी डोडानी ने किया।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।