Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दिव्यांग बच्चो के बीच देवतारा फाउंडेशन ने बाटी खुशियां

दिव्यांग बच्चो के बीच देवतारा फाउंडेशन ने बाटी खुशियां
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
सी डब्लू एस एन दिव्यांग कन्या छात्रावास में उपहार स्वरूप छात्राओ को प्रदान की उनके जरूरत की सामग्री

छिंदवाड़ा 

शनिवार को बी. टी. आई .परिसर स्थित सी डब्लू एस एन दिव्यांग कन्या छात्रावास में राष्ट्रीय संस्थान देवतारा  फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित रहे प्लाटून कमांडर स्वर्गीय  राजदेव द्विवेदी जी की  11 वी पुण्यस्मृति में दिव्यांग बहनों को पानी की बोतल, लंच बॉक्स एवं दैनिक उपयोग की वस्तुए उपहार स्वरूप प्रदान की,वही माघमेला प्रयागराज में मां गंगा की गोद में श्रद्धांजलि सभा एवं भोजन महाप्रसाद कराया इसी तरह भोपाल के मातृछाया में भी उनकी याद में विभिन्न आयोजन हुए । उनके सुपुत्र अमित द्विवेदी,अजीत द्विवेदी,आशीष द्विवेदी प्रतिवर्ष यह आयोजन कर रहे है। 

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष समाजसेवी विनोद तिवारी ,सेवा संकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा सचिव संदीप अग्निहोत्री,उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, नंदू निर्मलकर, विजय बहादुर,पप्पू माहोरे ,ए पी सी गजेंद्र ठाकुर, एवं स्टाफ, आराधना पाटिल, ललिता ,ज्योति डेहरिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवीयो ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित स्वर्गीय राज द्विवेदी जी की फोटो पर पुष्प एवम माल्यार्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये । समापन अवसर पर अमित द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।