Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में धार्मिक, सामाजिक व अन्य संगठनाें को किया आमंत्रित

सांसद ने 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में धार्मिक, सामाजिक व अन्य संगठनाें को किया आमंत्रित
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
छिन्दवाड़ा

 रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां जिले भर में जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। 19 से 26 मार्च तक आयोजित हो रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार काे चौरई व चांद में धार्मिक, सामाजिक और अन्य संगठनों और सब्जी मंडी छिन्दवाडा में खाद बीज संघ एवं सब्जी मंडी समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। 

बैठकों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी धार्मिक, सामाजिक और अन्य संगठनों का उन्हें हर दम सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित हो रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सादर आमंत्रित करते हुए सभी को आमंत्रण पत्र और यजमानों के लिए बनाए गए निःशुल्क पंजीयन फॉर्मों का वितरण किया।

          उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। विशाल यज्ञशाला के साथ ही अन्य आयोजन स्थलों का भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों की बैठक ली जा रही है। सांसद श्री साहू ने विभिन्न स्थानों आयोजित हुई बैठकों में शामिल होकर धार्मिक, सामाजिक और अन्य संगठनों के बंधुओं को इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ मे सादर आमंत्रित किया है। शनिवार को चौरई, चांद और सब्जी मंडी छिन्दवाडा में खाद बीज संघ एवं सब्जी मंडी समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और अन्य संगठनों के सामाजिक बंधु शामिल हुए।

छिंदवाड़ा की बैठक में यह रहे उपस्थित

सब्जी मंडी छिन्दवाडा में खाद बीज संघ एवं सब्जी मंडी समिति की बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक,संताेष पटेल,चंद्रकुमार चंदु जैन, दिनेशकांत मालवी, रविन्द्र सेठिया,अशोक साहू, शिवकुमार शर्मा, श्यामराव कपाले,अशोक कुशवाहा, सत्यम सेमेकार, पिंटू मंडराह, नीरज बागडी, महेश साहू, विजय बागडी, नारायण डोले, प्रशांत जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय बागडी, प्रीतम मंडराह, सतीश कुशवाह, अशोक कुशवाह, राशिद खान, अजय कुशवाह, शर्मा जी, प्रेमनारायण जायस्वाल, अश्वीन सदारंग, प्रशान्त जैन, मोहन शर्मा, शैलेन्द्र रघुवंशी सहित सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

चौरई की बैठक में यह रहे उपस्थित

चौरई की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, अजब सिंह वर्मा, अतरलाल वर्मा, संतोष पटेल,जिला पंचायत सदस्य ऋषि वर्मा, मंडल अध्यक्षाें में मदन राय,विजेंद्र ठाकुर, धरम वर्मा,चंदू जैन,संतोष पटेल,शैलेंद्र पटेल, परशराम वर्मा,गुड्डा रघुवंशी, रोहित पोफली,शरद खंडेलवाल, नीलू निर्मलकर,सिरपत नायक,सुरेंद्र सोनी,महेंद्र वर्मा,दीपक वर्मा,संजय ठाकुर,चंद्रभान सोनी,देवेंद्र शर्मा,सुरेंद्र राय,अनमोल चौधरी,राजेंद्र सन्दराम,जितेंद्र रघुवंशी,सुमित सराठे,सौरभ भार्गव,श्याम चौरसिया, अभिषेक मिश्रा, ललित डेहरिया, अजय सैन, भुजेंद्र शर्मा,मनोज साहू,नितिन रघुवंशी,योगेश जैन,शुभम रघुवंशी,नीरज शर्मा,राकेश यादव,हरि राय,दीपा राय, मोनी कुशराम,शकुन वर्मा,राजवंश ठाकुर,अरविंद वर्मा ,संजय वर्मा, रहेश वर्मा,दिलीप वर्मा साथ में बजरंग दल,राष्ट्रीय हिन्दू सेना,पंचदशनाम अखाड़ा, रामसेवक परिवार,सहायता ग्रुप,गायत्री परिवार,दादाजी धूनीवाले मंदिर,जोड़ा हनुमान मंदिर,ब्लॉक कालोनी हनुमान मंदिर,काली मंदिर समिति सहित सर्व समाज और समस्त दल और समितियों के सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

चांद की बैठक में यह रहे उपस्थित

चांद की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, दानसिह पटेल, बंटी पटेल, डॉ विजेंद्र सिंह, नीरज पटेल, बालक राम खनबे, मोहन रघुवंशी, मेघराज रघुवंशी, मुनिराज पटेल, जगत सिंह पटेल, नोखे श्रीवास, बनवारी माहोरे , गोलू पटेल ,रानू पटेल मुकेश चौरिया, ईश्वर वर्मा, नरेश वर्मा ,बद्री प्रसाद बेलवंशी, रघुवीर चौरिया, नेरसिंह चोरिया, धर्मेंद्र पटेल,  अनिल पटेल, गोविंद साहू, आदित्य ठाकुर ,मोनू सोलंकी, मोनू साहू सुमित जैन, दीपेश साहू ,अर्जुन साहू ,राजेश खनवे, सुरेश साहू, रमाकांत रघुवंशी, ओम चौरसिया, पिंटू चौहान, गोलू चौहान ,संजय रघुवंशी, मुकेश  चोरिया , जय किशोर मेहदौले, दौलत मेहदोले, पिंकू कुल्हड़, अखिलेश पटेल, राजू वर्मा, राजू उईके , सत्यवान रघुवंशी, सुंदर सोलंकी, सतनारायण अमरोदे, मनीष मालवीय, दीनदयाल वर्मा, संजीव परानी, विनीत पाल , राजेश रघुवंशी, पप्पू रघुवंशी , एन कुमार चोरिया सेवक राम वानखेडे, रामशरण वर्मा, आशीष विश्वकर्मा सहित सर्व समाज और समस्त दल और समितियों के सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।