Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डी.पी.के. पब्लिक स्कूल में मनाया मातृ पित पूजन दिवस

डी.पी.के. पब्लिक स्कूल में मनाया मातृ पित पूजन दिवस
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
छिंदवाड़ा 

डी.पी.के. पब्लिक स्कूल में आज मातृ-पितृ दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया । सब्जी मण्डी गुरैया रोड पर स्थित स्कूल में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति शालिनी साहू ने अपनी उपस्थिति दी एवं उनके द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया ।
 इस अवसर पर नगर निगम सभापति चन्द्रभान देवरे एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमति लीला बजोलिया ने भी बच्चों के कार्यक्रम में उनका उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर स्कूल के संचालक राजेश कोल्हे एवं प्राचार्य पंकज दुबे द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया । वहीं स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे अभिभावकों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के पालकों के साथ स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा ।
Share News On