Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों ने की माता-पिता की पूजा

विद्यार्थियों ने की माता-पिता की पूजा
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
छिंदवाड़ा

 संत श्री आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से विश्व के 167 देशों में मनाया जाने वाला मात्र पितृ पूजन दिवस की धूम जिले सहित पूरे देश मे रही । आज गुरुकुल में देश के कोने कोने से आये हजारों माता पिता का वैदिक रूप से पूजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  श्री विवेक ( बंटी ) साहू , नगर पालिक निगम के महापौर विक्रम आहाके ,लायंस क्लब के पूरन लाल राजलानी ,रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन भाऊ दास गोखे ,जन अभियान परिषद के प्रदेस उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया ,भाजपा नेता  चंदू जैन एवं विभिन्न धर्म एव सम्प्रदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन, समिति के अध्यक्ष मदन  मोहन परसाई , गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना बहन,प्रबंधक डॉ सुशील सिह परिहार , छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार भी उपस्थित रहे । इस प्रकार के कार्यक्रम जिले भर के अन्य स्कूलों में भी सम्पन्न हुआ । 
Share News On