विश्वनाथ ओक्टे फिर बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कमलनाथ व नकुलनाथ संरक्षक रहेंगे
छिंदवाड़ा
06-Jun-25
जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा की कार्यकारिणी घोषित
छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस कमेटी की नई कमेटी की घोषणा शुक्रवार देर शाम की गई। एक बार फिर विश्वनाथ ओक्टे को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, कोषाध्यक्ष जीत अरोरा, कार्यालय मंत्री आशीष त्रिपाठी व कोमल साहू मनोनीत किए गए हैं। अशोक तिवारी, आनंद बक्षी, राजीव तिवारी, अजय मैद, राजकुमार मिश्रा, मनीष पांडे, इब्नेहसन रिजवी, नजीरूदीन खान, बैजू वर्मा, प्रीतम पटेल, सोनू मागो, श्रीराम पटेल, धीरन शाह, भानुप्रताप शाह, जुगलकिशोर तिवारी, पूनमचंद शर्मा, लेखराम पटेल, महेश धुर्वे, देशलाल धुर्वे, हरी पंद्रे, जमील खान, हरी वर्मा, गोबिंद बजौलिया, सुभाष गुलबांके, अशोक विश्वकर्मा, अशोक राय, पुष्पलता राठौर, सुंदर पटेल जिला कांग्रेस की घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
सुधीर पाटनी, मैसी राजपूत, केशव साहू, आनंद राजपूत, प्रबल सक्सेना, नसीमुदीन खान, वासुदेव शर्मा, छोटू पाठक, के.के. पंथकी, विनोद निरापुरे, राजेन्द्र उइके, राजेश पाल, घनश्याम तिवारी, रमेश साहू, आदि को अनिमेश दुबे को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
अनिल मिश्रा, कमल मदान, राजू शुक्ला, आकाश मोखलगाय, योगेश चौरसिया, राम राय, रमनसिंह भारद्वाज, मुन्ना पवार, मधुकर दाढ़े, नंदा ठाकरे, रमेश इंगोले, ओमकार गढ़ेवाल, सुरेश प्रजापति, विनायकराव चन्ने, रवि बाघमारे, राशिद खान, दिलीप जैन, जगदीश झांझोट, रामकुमार सिंगारे, आशुतोष श्रीवास्तव, रामचरण कवरेती आदि को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रवक्ता नितिन उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी गुंजन शुक्ला नियुक्त किए गए हैं। गंगाप्रसाद तिवारी, सोहन बाल्मिक, सुनील उइके, सुजीत चौधरी, नीलेश उइके, विजय चौरे, लीलाधर पुरिया, तेजीलाल सरेयाम व गुरूचरण खरे को जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा की घोषित कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।