Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासी के साथ मारपीट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

आदिवासी के साथ मारपीट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
छिंदवाड़ा 

जिले के हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम तुइयापानी में बीती रात एक आदिवासी परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना से ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, एडिशन एसपी, सहित तीन थानों के थाना प्रभारी मौके पर पहंुचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का  प्रयास किया किंतु वे नहीं माने। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुइयापानी के एक युवक के साथ एक ढाबा संचालक द्वारा पैसे को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई और युवक को गांव के रंगमंच में ले जाकर कुछ पिलाने का प्रयास किया।


 इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते की मांग करते हुए सड़क पर उतर गए तुरंत कड़ी कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया।मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस एवं प्रशासन की उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण आक्रोशित ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। घटना के कारण क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।
Share News On