Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने सौंपे ज्ञापन

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने सौंपे ज्ञापन
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत वितरण कम्पनी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और बिजली के बढ़े हुए बिलों का शिविर लगाकर निवारण करने ज्ञापन दिया। कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बढ़े हुए बिजली बिलों के निराकरण हेतु उपकेन्द्र स्तर पर भी शिविर लगाए जाएं ताकि ग्रामीण उपभोक्ता व किसान को शिविरों का आसानी से लाभ मिल सके। बिजली बिल जमा नहीं होने की स्थिति में पूरे ग्राम की बिजली बंद करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

 

भाजपा की सरकार में विद्युत वितरण कम्पनी और उसके अधिकांश अफसर बेलगाम है। जनता पर उनकी धौंस और फर्जी प्रकरण दर्ज किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे। बढ़े हुए बिलों से जिलेभर के किसान त्रस्त है। बढ़े हुए बिलों व फर्जी बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए जाने वाले दोनों ही मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत कर अविलम्ब निराकरण की मांग की है। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय उज्जवल भोपे, नीरज सिंह ठाकुर, राहुल  दुबे, अमित शर्मा, राजेन्द्र नाथ शैलू सेंगर, सौरभ धुर्वे, हेमबाबू सिंह राजपूत, राजदीप पटेल, सुनील इंगले सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share News On