हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तो सांसद बंटी साहू राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय में मनाया जश्न
छिन्दवाड़ा
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं सांसद बंटी विवेक साहू के भाजपा राष्ट्रीय परिषद में मध्यप्रदेश से सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में नगर भाजपा मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मीठा खिलाया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल छिंदवाड़ा जिले के निर्वाचन अधिकारी भी थे। उनके नेतृत्व में जिले के समस्त 30 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त हुए। इस हेतु छिंदवाड़ा जिले के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं में श्री खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्याप्त है। साथ ही सांसद बंटी विवेक साहू को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में सदस्य निर्वाचित होने पर छिंदवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदान किया गया है। श्री शुक्ला ने बताया बताया कि श्री खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने और सांसद बंटी विवेक साहू के भाजपा राष्ट्रीय परिषद में सदस्य बनने पर भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जागेंद्र अल्डक ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल छिंदवाड़ा के अधिकतम कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से परिचित है एवं संघटनात्मक कार्यक्रमों में उनका लगातार छिंदवाड़ा आना जाना होता रहा है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी सह प्रभारी के रूप में उनके नेतृत्व में भाजपा को विजय प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जागेंद्र अल्डक,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, गुलाबरा मंडल महामंत्री आशुतोष वाड़ीवा, पंकज पाटनी, कुंदन मिगलानी, पार्षद जगदीश गोदरे, भूरा भावरकर, मयूर पटेल, शिव सरसवार, नीरज ब्रह्मवंशी, श्रीमती ममता डोंगरे, आलोक साहू ,जीतू मालवी, सुरेंद्र भारद्वाज, सुनील परतेती, अनिल सोनी, चेतन सोनी, लकी पाल, कुणाल पाल, ऋषभ ताम्रकार, यश पैठने, मोहित बुनकर ,संदीप माहौरे, सागर बंडेवार, मंगेश कपाले, संतोष साहू, आशुतोष गुप्ता, मंगेश सोनी, सुरेन्द्र भारद्वाज, राजा गड़ेवाल, रूपेश साहू, सुमित दुबे सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।