सुबह 5 बजे बैतूल से आगे रवाना होगी सांसद की पदयात्रा
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
चिखली के सरकारी स्कूल में होगा रात्रि विश्राम
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार 2 जुलाई को मुलताई के आगे सुसन्दरा से अपनी पदयात्रा शुरू की जो शाम को बैतूल के एस.वी.लॉन पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद गुरूवार की सुबह 5 बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। सांसद श्री साहू अपने पदयात्रियों के साथ मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गॉवों और कस्बो से होते हुये दोपहर लगभग 3 बजे श्रीजी राधा रानी मंदिर प्रांगण देवगांव पहुंचेंगे जहॉ वे दोपहर का भोजन करेंगे। शाम तक पदयात्रा चिखली पहुंचेगी। चिखली में स्थित प्राथमिक शाला में सांसद श्री साहू और पदयात्री रात्रि विश्राम करेगें।
मॉं नर्मदा के जल कलश की हो रही पूजा अर्चना
छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक की पदयात्रा के साथ चल रहें रथ में मॉं नर्मदा का जल कलश विराजित किया गया है, साथ ही रथ में दादाजी धूनीवाले की फोटो भी लगाई गई है। पदयात्रा के दौरान पदयात्रा में शामिल हो रहे जनप्रतिनिधि और लोगों द्वारा रथ और पदयात्रियों का स्वागत करते हुये मॉं नर्मदा के जल कलश और दादाजी धूनीवाले की पूजा अर्चना की जा रही है। सांसद श्री साहू और पदयात्रियों द्वारा पदयात्रा शुरू करने के पहले और पदयात्रा के खत्म होने पर मॉं नर्मदा और दादाजी धूनीवाले की विधीविधान से पूजा अर्चना कर आरती की जा रही है।

पदयात्रा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय पदयात्रा के सांतवे दिन पदयात्रा में प्रमुख रूप से चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दूबे, विवेक जी महाराज, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, बल्लू नागी, शैलेन्द्र बब्लू रघुवंशी, रमाकांत पटेल, राकेश बेलवंशी, भूषण सूर्यवंशी, देवी पाल, पवन बंजारा, श्रीमति लीला बाजोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, हरिचंद अग्रवाल, उदिता यादव, धरम वर्मा, सोनू पाटिल, शिवम साहू, योगेश साहू, मुक्कु लालवानी, मनेश श्रीवास्तव, अंकुश जायस्वाल, बॉबी रघुवंशी, डुपेंन्द्र डोके, रामगोपाल धुर्वे, रूपेन्द्र डेहरिया, सोनू पंडित सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पदयात्री शामिल थे।