Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहडोल सांसद ने अपनी बेटी का एडमिशन शासकीय विद्यालय में कराया

शहडोल सांसद ने अपनी बेटी का एडमिशन शासकीय विद्यालय में कराया
मध्यप्रदेश
02-Jul-25
शहडोल, (डिजीटल डेस्क)

आमतौर पर जनप्रतिनिधियों के बच्चे देश के मेट्रों शहर अथवा विदेशों में पढ़ते है और शासकीय कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी के बच्चे शहर के निजी स्कूलों में पढ़ाई करते सुने जा सकते हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कराना पिछड़ेपन की निशानी बन गई है लेकिन इस भ्रम को तोड़ने का प्रयास किया है शहडोल जिले की सांसद ने। 

शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी गिरीश नंदिनी सिंह का एडमिशन अनूपपुर जिले के ग्राम राजेंद्र के शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में कराया है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के इस निर्णय की सराहना की।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस सकारात्मक संदेश से अन्य जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को प्रेरणा मिलेगी। जन-सामान्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
Share News On