मिर्धाखेड़ा में सर्पदंश से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
छिंदवाड़ा
30-Jul-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम मिर्धाखेड़ा में सर्पदंश जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नवांकुर योजना में कार्यरत संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मनकूघाटी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान ग्रामीणजनों को बताया जा रहा है कि वे अपने घरों और घरों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें तथा चूहों की बिलों एवं छेदों को बंद करें। खेतों में आने-जाने के लिए टॉर्च साथ रखें और लंबे जूते पहनें। सर्प के घर में घुस जाने पर उसे स्वयं पकड़ने के बजाय सर्पमित्र को बुलाएं। ग्रामीणों को सर्प के काटने पर घबराने के बजाय सर्प की पहचान कर बिना समय गंवाए अपने व्यक्तिगत संसाधनों से सीधे जिले के अस्पताल अथवा नजदीकी किसी भी अस्पताल में पीड़ित को लेकर पहुंचने की समझाइश दी जा रही है, ताकि समय रहते पीड़ित का तत्काल उपचार हो सके। इस अवसर पर बबलू कायदा, मुन्नालाल कायदा, गंगाराम लोबो, गोपाल राजभोपा, दिलीप लोबो, राकेश राजभोपा, नोखेलाल भोपा, श्रीमती सुमंती राजभोपा, श्रीमती कमलबती भोपा, श्रीमती कमली एवं श्रीमती आरती भोपा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।