Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आदिवासी महिला आईटीआई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनी गुरूपूर्णिमा

आदिवासी महिला आईटीआई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनी गुरूपूर्णिमा
शिक्षा
30-Jul-26
छिन्दवाडा 

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) छिंदवाड़ा में गत दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महर्षि संदीपनी एवं माँ सरस्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य दिनेश कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्य कुमार ने गुरुपूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जीवन में ज्ञान, संस्कार एवं सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।       कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु सम्मान, शिक्षा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्थान की प्रगति की कामना के साथ हुआ।
Share News On