आंगनवाड़ी के बच्चों को दिए गए विद्यारंभ प्रमाण पत्र
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिंदवाड़ा
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनवाड़ी में 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश समारोह का आयोजन 24 मार्च से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में मेघासिवनी और सारना के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पर्यवेक्षक अनीता इवनाती ने बताया की आंगनवाड़ी से स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं उपस्थित अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों की नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं नागरिकों से अपील की गई कि इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक बच्चों के स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास करे ताकि आंगनवाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सके।