Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुजारी संघ ने सरकार से मांगा मानदेय

पुजारी संघ ने सरकार से मांगा मानदेय
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिंदवाड़ा

सनातन कर्मकांड पुजारी कथा वाचक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन चंद्र दुबे महाकाल के  आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि    विप्र जन जो भी मंदिरों में पूजन अर्चन कर रहे हैं सरकार द्वारा उन्हें मानदेय दिया जाए। जिले में भी अति शीघ्र महासंघ  का गठन कर जिले में पुजारी है एवं उनकी सूची तैयार की जाएगी। इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा  स्वदेशी, पंडित यशवंत दुबे, पंडित रमाकांत तिवारी, हीरामणि  त्रिपाठी, रामशंकर बाजपेई, राजकुमार श्रीवास्तव, दीपक सोनी, जितेन शर्मा, सत्यम शर्मा  ने श्रीफल से स्वागत किया। 

इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा स्वदेशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कई जिलों का दौरा करते हुए आज छिंदवाड़ा की धरती पर पहुंचे हैं। वे प्रदेश के सभी जिलों में विप्र जनों की समस्याओं को सुन रहे हैं। शीघ्र ही छिंदवाड़ा जिले में समिति का गठन कर जिले के मंदिरों के पुजारी एवं विप्र जनों की सूची तैयारकी जाएगी। अंत में आभार पंडित यशवंत दुबे ने व्यक्त किया।
Share News On