वार्ड 5 और 7 में शुरू हुआ प्याऊ
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिंदवाड़ा
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 और 7 में नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा प्याऊ प्रारंभ किया गया। इस अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने बताया कि जिले में जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्याऊ की स्थापना की गई है। उन्होंने 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा कि पानी अमूल्य है इसे सहेजना और संरक्षण करना अनिवार्य हो गया है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के समापन पर जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, पदाधिकारी, नवांकुर सखियां एवं नगर वासियों की सक्रिय सहभागिता रही जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश त्रिपाठी, एस पी पटेल, आयशा लोधी, किरण , चेतना, वंदना भटपगार, अरशद कुरैशी, स्वति सर्वे, राहुल, दीपिका ठाकरे, सोनम अहरवार, ऋतु वोपचे, चितेश डेहरिया, वंदना देशमुख, विक्की, प्रीति धुर्वे, नरेश कुरोलिया, ज्योति परमार, प्रतिमा सूर्यवंशी, शीतल श्रीवास, रिद्धिमा, शोभा सिंगारे, सहित अन्य जनों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।