गेंहू-मक्का में तेजी, चना-तुअर के दाम में गिरावट
कृषि जगत
25-Mar-26
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में शुक्रवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2000 और उच्चतम 2876 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1312 न्यूनतम और 1895 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5051 और अधिकतम 5371 रूपए प्रति क्विंटल तो तुअर 4000-7545, चना 4411-5225, सरसों 5900-5911 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।