27 मार्च से 1 अपै्रल तक बंद रहेगी कुसमेली कृषि उपज मंडी
कृषि जगत
25-Mar-26
छिंदवाड़ा
श्री राम नवमीं, वार्षिक लेखा बंदी और बैंक अवकाश के कारण कुसमेली कृषि उपज मंडी में 6 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति और छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ द्वारा इसकी सूचना प्रसारित की गई है। कृषि उपज मंडी समिति द्वारा समस्त किसानों, व्यापारी, एवं हम्माल-तुलावटी के लिए सूचना प्रसारित की गई है कि 27 मार्च शुक्रवार से 1 अपै्रल बुधवार तक मंडी प्रागंण में खरीदी-बिक्री का कार्य नहीं होगा। 2 अपै्रल गुरूवार से मंडी में पूर्वानुसार खरीदी-बिक्री का कार्य होगा। जो भी किसान कृषि उपज मंडी में बेचना चाहते हैं वे इस बात को ध्यान में रखकर कृषि मंडी आए।

इसी तरह छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी संघ की कार्यकारिणी ने सर्वसहमति से निर्णय लिया है 27 मार्च को राम नवमीं और 1 अपै्रल को बैंक अवकाश तथा वित्तीय वर्ष खाता-बही क्लोज करने हेतु 30 मार्च से 31 मार्च तक मंडी में नीलामी कार्य बंद रखा जाएगा। 2 अपै्रल से मंडी परिसर में खरीदी-बिक्री का कार्य शुरू होगा।