Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महाकाली मंदिर समिति 28 मार्च को निकालेगी घट विसर्जन शोभायात्रा

महाकाली मंदिर समिति 28 मार्च को निकालेगी घट विसर्जन शोभायात्रा
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिंदवाड़ा

जय-जय माता महाकाली मंदिर समिति, पाटनी चौक द्वारा वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी चैत्र ज्योति महोत्सव हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समिति ने बताया  कि यह आयोजन 58 वर्षों की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, और इस वर्ष 59वें वर्ष का महोत्सव अत्यंत भव्य रूप में आयोजित  किया गया। महोत्सव का शुभारंभ चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 19 मार्च को मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से घट स्थापना के साथ हुआ जिसका समापन 28 मार्च को घट विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा पंचमुखी माता महाकाली का विशेष पूजन एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना रहा। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक श्री श्री 10008 पूज्य ब्रह्मानंद जी कालीपूत औघड़नाथ दादाजी (कागदीप ढाका, बंगाल) एवं श्री 108 भीलट दादाजी, रोलगांव (होशंगाबाद) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य कमल सिंह राजपूत, गणेश प्रसाद मालवीय, पंकज सिंह राजपूत, विनय मालवी, संजय चौरे, राकेश सरेठा, मोहित चौरसिया, हितेश चौरसिया, हितेश कश्यप  सहित  बड़ी  संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पहाड़े ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।
Share News On