Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दिल्ली से आई साध्वियों ने किया भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार का वर्णन

दिल्ली से आई साध्वियों ने किया भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार का वर्णन
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का शिव आराधन कार्यक्रम आज से शुरू हुआ

छिंदवाड़ा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा “भगवान शिव आराधन” भक्ति संध्या का शुभारंभ मते कॉलोनी के पास दादा जी धूनी वाले प्रांगण में प्रारंभ हुआ। जय हो फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्ति के इस कार्यक्रम में डीआईजी राकेश सिंह और अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर प्रकाश टाटा विशेष रूप से शिव आराधना सुनने उपस्थित रहे। 

दिव्य ज्योति संस्थान दिल्ली से आईं साध्वी रागिनी भारती, साध्वी दिव्ययोगा भारती, साध्वी अंजनी भारती और साध्वी आरती भारती ने भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार का वर्णन किया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संत-महात्माओं ने शिव आराधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन लोगों को “शवत्व से शिवत्व की ओर” बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इसी क्रम में जय हो फाउंडेशन द्वारा आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के लिए 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें एडवोकेट अर्पणा मिश्रा द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। ज्ञात हो कि यह भव्य शिव आराधन कार्यक्रम 25 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें भगवान शिव की दिव्य लीलाओं, भक्ति प्रसंगों, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जय हो फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिव कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Share News On